सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2024/जिले के पुरातात्विक महत्व की प्राचीन केवटीन देउल स्वयंभू शिव मंदिर पुजेरीपाली में महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया। परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान ने भी स्वयंभू महादेव का दर्शन कर पूजा किया। इसी प्रकार सारंगढ़ के स्वयंभू खड़गेश्वर भोलेनाथ मंदिर और सारंगढ़ से रायपुर रोड में ताला के पास स्वयंू तालेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गांव-शहर में भगवान शिव का भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गाजे-बाजे के साथ गांव-नगर में कार्यक्रम आयोजित किए। बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती का श्रृंगार किया।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
