सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2024/अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सतनामी शेरनी महिला ग्रुप सारंगढ़ द्वारा सारंगढ़ के सतनाम भवन में सामाजिक महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, मंजूलता आनंद, कमला निराला शामिल हुई। अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास, माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि सभी महिलाओं को महिला होने का गर्व होना चाहिए और वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते रहें यही मेरी कामना है। विधायक सहित सभी महिलाओं ने उत्साहित होकर हर्षोल्लास से केक काटकर और विभिन्न गतिविधियां कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में ईश्वरी, सुनीता भारद्वाज, निक्कू, संतोषी भारती, उषा, मथुरा बंजारे, सुनीता, सरिता अजय, अंजू दोहरे, मंजू, मीना कुर्रे, सविता टंडन, प्रियंका, सीमा रात्रे, लवली, सीमा जोल्हे, सुनिता, उषा बर्मन, गीता, सोमप्रभा, काजल, पुष्पा अनंत, शशि, मंजू जांगड़े, हिरामणी आनंद, राजेश्वरी लहरे आदि उपस्थित थीं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
