सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सलीहा बसना मार्ग में अवैध शराब का जिले में दो प्रकरण कायम किया गया। पहले प्रकरण के लिए सूचना मिला कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम परसापाली के पटेल ढाबा में अवैध शराब का धारण एवम विक्रय किया जाता हैंl सूचना की पुष्टि होने पर आबकारी टीम के साथ ढाबा में पहुंचे वहा 02 नीले रंग के बोतल प्रत्येक में 02-02 लीटर एवम 01 सफेद रंग के झोले में भरा 10 नग देशी प्लेन पाव एवम 20 नग विदेशी जम्मू स्पेशल मदिरा को बरामद किया गया l मौके पर ही मदिरा परीक्षण किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) 34(2) 59 क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है l इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, आबकारी आरक्षक धनेश्वर राव मगर तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल का विशेष योगदान रहा। इसी प्रकार दूसरा प्रकरण सरिया क्षेत्र का है। जांच करते आबकारी टीम ने खैरगढ़ी नाला किनारे लावारिस हालत में 490 लीटर महुआ मदिरा जप्त किया, जिसका बाजार मूल्य 98 हजार रूपए है। इसी प्रकार 700 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 35 हजार रूपए है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
