सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलेमे असामाजिक तत्वो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। यहा पर घर के बाहर खड़े चारपहिया वाहन भी सुरक्षित नही रह गये है। नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम दानसरा में ग्राम पंचायत परिसर में निवासरत सेवानिवृत्त सहायक पशु चिकित्सक के घर के बाहर रखे ट्रैक्टर को अज्ञात तत्वो ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से प्रार्थी को लगभग 1 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रार्थी शिव प्रसाद प्रधान के शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 435,427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद प्रधान पिता स्व. श्री पुरन प्रधान उम्र 53 वर्ष साकिन छोटे नवापारा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का मूल निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम दानसरा में सहायक पशु चिकत्सक के पद पर सेवानिवृत्त होकर पंचायत भवन में परिवार सहित निवासरत है। उसने बताया कि दिनांक 05.03.2024 को शाम करीब 05:00 बजे उसका ट्रैक्टर टाली के पंचायत भवन के पास खड़ी किया था रात्रि करीब 12:00 बजे पानी पेशाब हेतु बाहर निकला तो उसका ट्रैक्टर आग से जल रहा था जिसे देखकर पास के राजेश मालाकार, गजानन घनश्याम को बुलाकार ट्रैक्टर मे लगे आग को बुझाऐ ओर फोन कर डायल 112 वाहन को बुलाए जो घटना को देखे है। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिव प्रसाद प्रधान के खड़ी ट्रैक्टर एवं टाली को जानबुझकर आग लगाने जा ट्रैक्टर के डीजल टंकी जिसमें करीब 40 लीटर डीजल था, सामने के सीट, स्टेरिंग राड आदि करीब एक लाख रूपये का नुकसान किया है। प्रार्थी शिव प्रसाद प्रधान के शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 435,427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

