रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा और अवैध कबाड़ पर कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में भूपदेवपुर पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करते पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है ।

कल रात्रि थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट में लोहे की पाइप की चोरी करने घुसे 5 आरोपियों को कंपनी के गार्डों ने पकड़ा और भूपदेवपुर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर टीआई रामकिंकर यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के कब्जे से 22 नग लोहे की पाइप वजन 6 क्विंटल कीमती 25,000 रुपए तथा कबाड़ चोरी में प्रयुक्त एक जनरेटर मशीन, एक कट्टर और एक इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की जप्त किया गया है ।
कबाड़ चोरी को लेकर BHEL कंपनी के गार्ड शंकर लाल उरांव के रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अपराध दर्ज कर पकड़े गये आरोपी – (1) भरत लाल यादव पिता रामलाल यादव उम्र 37 साल (2) गुण सागर रतिया पिता गौरी सिंह राठिया उम्र 26 साल (3) अमृत लाल यादव पिता धनुर्जय यादव उम्र 45 साल तीनों निवासी ग्राम देवरी थाना भूदेवपुर जिला रायगढ़ (4) विशाल कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह उम्र 23 साल (5) सूरज कुमार सिंह पिता विजय सिंह 20 साल दोनों निवासी ग्राम अभिरामपुर थाना सोनो जिला जमुई (बिहार) हाल मुकाम बाजीनपाली थाना जूटमिल रायगढ़ व चारभांठा एनएच रोड भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा थाना प्रभारी भूपदेवपुर को मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
