जशपुर। एसपी शशिमोहन सिंह ने थाना प्रभारी फरसबहार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। थाना प्रभारी पर अपने क्षेत्र में जुआ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा था। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर एसपी शशिमोहन सिंह ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के फरसबहार क्षेत्र के जंगल मे खुलेआम जुआ की शिकायत लंबे समय से टीआई फरसबहार को मिल रही थी। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं कि गई। एसपी शशिमोहन सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो प्रशिक्षु डीएसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने जंगल मे छापा मार कार्रवाई करते हुए जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा। साथ ही नगदी भी जब्त की गई। इस मामले में थाना प्रभारी फरसबहार की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टीआई को हटा दिया।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
