सारंगढ़। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के सरिया थाना के अर्न्तगत आने वाला विश्वासपुर गांव में पीएससी मे भृत्य के नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सरिया पुलिस ने आरोपी नारायण सारथी के खिलाफ भादवि 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

क्या है मामला –
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सपना निषाद पति नवरतन निषाद विश्वासपुर पो. मानिकपुर,थाना व तह. सरिया जि. सारंगढ बिलाईगढ की निवासी है। सन 2022 में छ.ग.लोक सेवा आयोग द्वारा भृत्य पद हेतु आवेदित किया था जिसमें भृत्य पद पर नौकरी लगा देने के नाम पर नारायण सारथी ग्राम बहलीडीह जो वर्तमान साल्हेओना में निवासरत है ने नौकरी लगा देने के नाम पर 2 लाख लिया था। 2 लाख रू. को दिनांक 10 अगस्त 2022 को मेरे घर में आकर उक्त नारायण सारथी को नगद दिया जिसका विडियो रिकार्डिंग मेरे द्वारा बनाया गया था। उक्त परीक्षा 25.09.2022 को आयोजित हुआ । जब चयन सूची निकला उसमें मेरा नाम नही था जब इस बारे में नारायण सारथी को बोला गया तो उसके द्वारा यह कहा गया कि और सूची निकलेगा उसमें आपका नाम आयेगा करके बोला जब मेरा चयन सूची में नाम नही आया तब से मेरे पति द्वारा पैसे की मांग की गई तब नारायण सारथी द्वारा कहा गया बाद में दूंगा कहकर टालमटोल करने लगा हर महिने हम लोगो के द्वारा पैसे की मांग करते रहे पर 20 तारीख को दूंगा कहकर टालने लगा एवं आज पर्यन्त तक पैसा वापस नही किया। हम लोगों के द्वारा फोन पर भी पैसा की मांग की गई जिसमें नारायण सारथी द्वारा अगले माह दे दूंगा कहने लगा जिसकी फोन रिकार्डिंग भी की गई है जिसका फोन नम्बर 798713136353 है। उक्त पैसा आज पर्यन्त तक अप्राप्त है साथ नोकरी लगा देने के नाम पर धोखाधडी किया गया है। सरिया पुलिस ने शिकायतकर्ता सपना निषाद के शिकायत पर आरोपी नारायण सारथी क खिलाफ भादवि 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
