छत्तीसगढ़: आयुष्मान से इलाज का बढ़ा दायरा, अब 54 सरकारी तो 73 निजी अस्पतालों में हो सकेगा निश्शुल्क इलाज..
विश्व की सबसे बड़ी निश्शुल्क स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद मरीज का निश्शुल्क इलाज संभव हो सके। वही अब जिला स्तर पर इसके माध्यम से 54 सरकारी अस्पतालों के साथ ही 73 निजी अस्पताल इलाज के लिए चयनित हुए हैं।
इसके अंतर्गत शिशु रोग, आर्थोपेडिक, गायनिक, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डिक सर्जरी, कैंसर, कीमोथैरेपी, डायलिसिस, यूरोलाजी के साथ अन्य विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निशुल्क उपचार हो रहा है। इन सुविधाओं के साथ ही सभी चयनित अस्पतालों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी गई है। ऐसे में हर मरीज अब इस योजना से लाभान्वित हो सकेगा।
आयुष्मान भारत योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी वजह से सभी हितग्राही का कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पहले बीपीएल कार्डधारियों को पांच लाख रुपये तक और एपीएल कार्डधारियों का 50 हजार रुपये तक के निश्शुल्क इलाज की सुविधा मिलती रही, लेकिन अब सभी को पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। इसी के तहत बिलासपुर में भी आयुष्मान से इलाज करने वाले अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे अब और लोग भी इस सेवा से लाभान्वित हो सकेंगे। ऐसे अस्पतालों का चयन किया गया है जो जटिल बीमारियों का भी इलाज करते हैं। साफ है कि योजना का विस्तार होने से आने वाले दिनों में योजना से लाभान्वित होने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।
इन सरकारी अस्पतालों में होगा आयुष्मान से इलाज
सेंट्रल रेलवे हास्पिटल, सिम्स, सिविल अस्पताल रतनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर, कम्पोजिट हास्पिटल आरपीएफ, जिला अस्पताल, मेंटल हास्पिटल सेंदरी, पीएचसी आमागोहन, अमसेना, बरतोरी, बेलगहना, बेलपान, बेलतरा, बोडसरा, चकरभाठा, चपोरा, दगोरी, दैजा, दरगाह लुथरा शरीफ, दर्रीघाट, देवरीखुर्द, गनियारी, हरदीकला, जयरामनगर, जोंधरा, जूनापारा, कडार, करगीकला, खोंधरा, कुकुर्दीकला, लखराम, लिंगियाडीह, लोहर्सी, मल्हार, मोछ, ओखर, पाली, पोंडी, सागर, सीपत, शिवतराई, सिरगिट्टी, टेंगनमाड़ा, पचपेड़ी, बंधवापारा, गांधी चौक, पीएससी राजकिशोर नगर।
इन निजी अस्पताल में होगा इलाज
आराध्या अस्पताल, आरबी हास्पिटल, अग्रवाल चिल्ड्रन हास्पिटल, अंकुर ट्रामा सेंटर, आरोग्य हास्पिटल, अरपा मेडिसिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आशीर्वाद लेजर एंड फेको सेंटर, अशोक प्रसूति गृह, भार्गव यूरोलाजी सेंटर, बिलासपुर हास्पिटल, बुधिया हास्पिटल, बर्न एंड ट्रामा रिसर्च सेंटर, केयर एंड क्योर मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, डा़ मित्तल हास्पिटल, डा़ शर्मा हास्पिटल, दुबे नर्सिंग होम, गजानन स्मृति चिकित्सालय, जीबी हास्पिटल एंड मेटरनिटी होम, गुरुकृपा मेडिकल केयर एंड नर्सिंग होम, जय अंबे नर्सिंग होम, जनस्वास्थ्य सहयोग, जेजे हास्पिटल, जुनेजा आई हास्पिटल, खंडूजा आर्थो केयर एंड एक्सीडेंट हास्पिटल, किम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, लाडिकर हास्पिटल, लालचंदानी हास्पिटल, लेट केआर साव मेमोरियल एंड सर्जिकल हास्पिटल, लाइफ केयर हास्पिटल, महादेव हास्पिटल, मार्क हास्पिटल, मेहता चिल्ड्रन नर्सिंग होम, मूलचंद मेमोरियल हास्पिटल, मुंदड़ा हास्पिटल, न्यू जनता हास्पिटल, न्यू वंदना हास्पिटल, निभा मित्रा मेमोरियल हास्पिटल, नोबल मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, न्यू लाइफ हार्ट केयर, ओंकार हास्पिटल, ओम श्रीबालाजी नर्सिंग होम, पेंडलवार नर्सिंग होम, पूजा नर्सिंग होम एंड हास्पिटल, प्रभा हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, प्रथम हास्पिटल, रेनबो हास्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रामकृष्ण हास्पिटल, संजीवनी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, संकल्प आई हास्पिटल, शशि मेमोरियल नर्सिंग होम, शैला मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल, शिवा हास्पिटल, शिवम नर्सिंग होम, शिव शक्ति हास्पिटल, शिवांगी हास्पिटल, श्री मंगला हास्पिटल, श्री कृष्णा हास्पिटल, श्री कृष्णा नेत्रालय, श्रीराम केयर हास्पिटल, श्रीराम हास्पिटल, श्री साईं हास्पिटल, श्री शाह न्यूरो हास्पिटल, श्री शिशु भवन, श्राफ ईएनटी हास्पिटल, सिहारे चिल्ड्रन हास्पिटल, सृष्टि चिल्ड्रन हास्पिटल, स्टार चिल्ड्रन हास्पिटल, सुखम आरोग्य, सनसाइन हास्पिटल, सूर्या हास्पिटल, उदय चिल्ड्रन हास्पिटल, वेगस हास्पिटल, वंदना हास्पिटल शामिल हैं।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
