दुनियाभर में अलग-अलग तरह की परंपराएं निभाई जाती है। कई जनजातियां आज भी सैकड़ों साल पुरानी परंपराओं को निभा रही हैं। शादी को लेकर भी हर देश में कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश की परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शादी के लिए लोग दूसरे की पत्नी की चोरी कर लेते हैं।
यह अजीब परंपरा पश्चिमी अफ्रीफा की एक जनजाति की है। यहां शादी करने के लिए लोग दूसरे की पत्नी की चोरी कर लेते हैं। पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में इस तरह की परंपरा निभाई जाती है। इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है।

ऐसा माना जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर परिवार वालों की मर्जी से की जाती है, लेकिन इस समाज के लोग दूसरी शादी भी करते हैं। दूसरी शादी करने के लिए यहां के लोग दूसरे की पत्नी की चोरी करते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वह दूसरी शादी नहीं कर सकते।इस परंपरा को निभाने के लिए इस जनजाति के लोग हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इस आयोजन के दौरान लडके सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की कार्यक्रम किए जाते हैं और दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं।हालांकि युवकों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि जिस महिला को वो रिझाने की कोशिश कर रहे हैं उसके पति को इस बात की खबर ना हो। ऐसा करने के बाद जब कोई महिला किसी पुरुष के साथ भाग जाती है तो समुदाय के लोग उनकी तलाश करते हैं। बाद में जब वो मिल जाते हैं तो दोनों की शादी कर दी जाती है। इस शादी को इस समुदाय के लोग प्रेम विवाह के रूप में मान्यता देते हैं।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
