सारंगढ़: कलेक्टर के एल चौहान के साथ संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भाराद्धाज, टी.आर.महेश्ररी और अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय का स्थानानतरण हुआ है। उनके साथ तहसीलदार ओर नायब तहसीलदार बंदेराम भगत, आयुष तिवारी, नेत्रप्रभा सिदार, देवराम सिदार, अरपन कारें का भी स्थानान्तरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी सूची के अनुसार तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार सारंगढ़ बिलाईगढ़ से कोंडागांव, नायब तहसीलदार बंदेराम भगत सारंगढ़ बिलाईगढ से कोरबा, अरपन कार्रे सारंगढ़ बिलाईगढ़ से महासमुन्द, आयुष तिवारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ से मुंगेली तथा देवराज सिंह सिदार सारंगढ़ बिलाईगढ से मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर भेजे गये है।

जल्द होगी अन्य विभागो की सर्जरी !
बताया जा रहा है कि नये जिले में दोनो विधानसभा सीट पर करारी पराजय के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला नई सरकार के टारगेट में है। यहा पदस्थ सरकारी अधिकारियो की लंबी-चौड़ी लिस्ट आने वाली है। बताया जा रहा है कि पुलिस कप्तान बदलने के बाद थाना प्रभारियो की भी नई पदस्थापना होनी वाली है। वही कई सरकारी विभागो के जिला स्तर के अधिकारियो की ट्रांसर्फर लिस्ट आने वाली है। साथ ही कांग्रेस सरकार के समय प्रिय अधिकारी का तमगा पाने वाले कई अधिकारियो की शिकायत मंत्रालय और सीएम हाऊस में किया गया है। उन सभी का नाम आने वाले ट्रांसर्फर लिस्ट मे होने का दावा सूत्र कर रहे है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
