रायगढ़। शासकीय नियमों क॑ चलते सस्ते अनाज से वृद्ध महिलाएं वंचित होने लगी है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन नहीं मिल रहा है।
वृद्ध महिलाओं नें अपनी विपदा सुनाते हुए बताया कि आयु वृद्धि के साथ साथ उनकी उंगलियों के निशान अब विलुप्त होने की स्थिति में आ गए है। अतः राशन दुकानों की फिंगर मशीनों में उंगलियों का निशान दर्शित नहीं होने के कारण उन्हें सस्ते राशन से वंचित होना पड़ रहा है। इस स्थिति में वृद्ध महिलाओं को राशन उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा नियम परिवर्तित करना नितांत आवश्यक हो गया। यदि शासन द्वारा वृद्ध महिलाओं के लिए तत्काल प्रभाव से नियम परिवर्तित नहीं किये जाने पर वृद्धा परिवार को भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है। इसक अतिरिक्त तौल कांटा ओर फिंगर मशीन को संयुक्त कर दिए जाने से उपभोक्ताओं को विविध कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है। मशीन बार बार हेंग होने से वितरण का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। साथ ही सर्वर का कमजोर हो जाना दैनिक दिनचर्या का रूप धारण कर चूका है।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
