होटल में ‘देह व्यापार’ चला रहे थे भाजपा नेता! 6 युवतियों समेत 11 लोग गिरफ्तार….
हावड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को बृहस्पतिवार शाम को संकरेल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।
संदेशखालि में अपने नेताओं द्वारा महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को, उसके नेता की देह व्यापार में गिराफ्तारी को लेकर आड़े हाथ लिया।
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ भाजपा नेता सब्यसाची घोष नाबालिग लड़़कियों से हावड़ा के संकरेल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।’’
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से अबतक मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
