खंडवा। मध्यप्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग में 4570 हॉस्टल अधीक्षकों की नई भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही ट्रायबल विभाग के अंतर्गत आने वाले जो शिक्षक अधीक्षक के पद पर थे। उन्हें वापस अपने मूल पद पर भेजा जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के जनजातीय और भोपाल गैस राहत मंत्री विजय शाह ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने जनजातियों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की है। इसे प्रदेश की सबसे पिछड़ी तीन जनजाति बैगा, भारिया और शहरिया के विकास पर खर्च किया जाएगा।

ट्राइबल डिपार्टमेंट में जल्द अधीक्षकों की नई नियुक्तियां होंगी और विभाग के जो शिक्षक इन पदों पर कार्य कर रहें है। उन्हें वापस मूल पद पर कार्य करने लौटना होगा। मध्यप्रदेश के जनजतीय मंत्री विजय शाह ने बताया कि 4570 नए अधीक्षक नियुक्त होंगें और जब तक भर्ती नहीं होती आउटसोर्स के माध्यम से पद पर कार्य करवाएंगे। इनमें स्पोर्ट्स, नर्सिग और एमएसडब्ल्यू की डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
शुक्रवार को खंडवा पहुंचे जनजातीय और गैस राहत मंत्री विजय शाह ने सर्किट हाउस में चर्चा के दौरान बताया कि केंद्र ने 23 हजार करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। प्रदेश के 22 जिलों में यह राशि जनजातीय वर्ग के विकास पर खर्च होगी। सबसे पिछड़ी जनजातियों में शामिल बैगा, भारिया और शहरिया पर यह राशि खर्च होगी। ऐसे इलाके जहां ये निवास करते है वहां सड़क, बिजली, स्कूल सहित मूलभूत सुविधाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
