छत्तीसगढ़ में बनेगी देश की 6 वीं साइंस सिटी, 34 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट…
छत्तीसगढ़ में 232 करोड़ की लागत से देश की छठवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा।साइंस सिटी बनाने का ऐलान सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार शाम ट्वीट कर किया है।
इसके लिए छत्तीसगढ़ की सरकार ने 34 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट सैंक्शन (मंजूरी) किया है।साइंस सिटी के निर्माण के लिए केंद्र 60 प्रतिशत राशि देगा।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है किबच्चों की रूचि विज्ञान के प्रति बढ़े इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। खगोल विज्ञान को महत्व देने और बच्चों को जागरूक करने के लिए हमारी सरकार साइंस सिटी की स्थापना करने जा रही है।साइंस सिटी स्थापित होने से बच्चे सौर मंडल , आकाशगंगा बनाने वाले तारे और खगोलीय घटनाओं की जानकारी हासिल कर पाएंगे।इसके लिए छत्तीसगढ़ की सरकार ने 34 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट सैंक्शन किया है।
साइंस सिटी बनने से छत्तीसगढ़ में विज्ञान और टेक्निकल एजुकेशन का स्तर ऊंचा होगा।छत्तीसगढ़ में 232 करोड़ की लागत से देश की छठवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। रायपुर में इसके निर्माण के लिए 35 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।विभागीय सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। विभाग में नवा रायपुर या सड्डू में चल रहे साइंस सेंटर के पास नगर निगम अमेजिंग पार्क में निर्माण को लेकर मंथन किया जा रहा है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
