सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने महतारी वंदना योजना से संबंधित समस्या को लेकर प्राप्त आवेदनों पर तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे महिलाएं योजना का लाभ उठा सकें। इसके अलावा जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अपर कलेक्टर को अवगत कराया, अपर कलेक्टर ने संबंधित सभी अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें तथा आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में 41 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें जमीन विवाद, अवैध निर्माण, आधार समस्या, खाता विभाजन, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, सीमांकन एवं मुआवजा संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
