रायपुर के लाखे नगर में सोमवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 40 साल के नरेश साहु ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।
एक-दूसरे पर शक करते थे दोनों
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजूषा साहू (30 साल) दोनों ही एक दूसरे शक करते थे। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी के ऊपर कंबल ढका और फिर उसका गला दबा दिया। इसके बाद वह रॉड से भी ताबड़तोड़ हमला करता रहा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




