छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न से सम्मानित हुए कवि हीरामणी वैष्णव.. सुप्रसिद्ध टीवी शो “वाह भाई वाह” में भी दे चुके हैँ प्रस्तुति…
सारंगढ़ || भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड कोरबा ही नहीं वरन प्रदेश के होनहार युवा कवि हीरामणी वैष्णव इस वर्ष अपनी कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत के अनूठे आयोजनों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध श्री साईंनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ग़ज़लकार व लेखक आशीष राज सिंघानिया के पिता नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति “छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न” से अलंकृत किए गए. श्री साईंनाथ फाउंडेशन के बैनर तले होटल ग्रैंड नीलम, रायपुर में आयोजित “रंग संगीत-संस्करण 3” में शिवरीनारायण अंचल के एक छोटे से गांव खपरीडीह निवासी श्री वैष्णव को इस सम्मान से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान 2020 में दुर्ग के युवा ओजस्वी कवि मयंक शर्मा, 2021 में रायपुर के प्रसिद्ध उपन्यासकार एएसपी अभिषेक सिंह, 2022 में जशपुर की युवा लेखिका अंकिता जैन, 2023 में मुंगेली से ओज के सुप्रसिद्ध कवि देवेंद्र परिहार को दिया जा चुका है.
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय अलंग (संभाग आयुक्त, रायपुर) तथा अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार गिरीश पंकज ने की. जबकि अतिविशिष्ट अतिथि की भूमिका में योगेश अग्रवाल (अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम) तथा विशिष्ट अतिथि की भूमिका में तीरंदाज न्यूज़ के संस्थापक मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ साहित्यकार व भाषाविद नर्मदा प्रसाद मिश्र “नर्म” रहे. इस अवसर पर श्री पंकज को भी सरस्वती बुक्स द्वारा सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया.
ज्ञात हो कि भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में प्रोसेस टेक्नीशियन के पद पर तैनात रहते हुए भी अपनी हास्य कविताओं का डंका पूरे देश में बजाने वाले हीरामणी वैष्णव ने विगत एक दो वर्षों में ही प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों के अलावा दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा तारक मेहता के नाम से प्रसिद्ध शैलेष लोढ़ा के संचालन में शेमारू टीवी पर प्रसारित होने वाले सुप्रसिद्ध टीवी शो “वाह भाई वाह” में भी प्रस्तुति देने का कीर्तिमान स्थापित कर किया है.
उन्होंने हमसे बातचीत में कहा कि “यह सम्मान उनकी कोई निजी उपलब्धि नहीं है बल्कि यह उन सभी व्यक्तियों की दुआ, आशीर्वाद, स्नेह, साथ, सहयोग और समर्पण का प्रतिसाद है जिन्होंने इस यात्रा में हर संभव योगदान दिया.” उन्होंने अपनी सफ़लता का पूरा श्रेय अपनी मां धनेश्वरी बाई वैष्णव, नाना-नानी गीता बाई विश्वंभर दास वैष्णव, दिनेश्वरी वैष्णव, मोहन वैष्णव, दीपक वैष्णव, पूजा वैष्णव, गुरुमाता मधु देवांगन, भारती यादव, हरि यादव, खगेश वैष्णव, दुर्गा सिंघानिया, आशीषराज सिंघानिया, मनोज तिवारी, अंजनी तिवारी, डॉ. सत्यम बंजारे, लोचन देवांगन, अर्जुन कैवर्त्य, अजय पटेल, करुणाशंकर कैवर्त्य, संतराम पटेल, पूरन पटेल, संतोष वैष्णव, अरुण वैष्णव, ऋषि पटेल, हेराम देवांगन, शैलेंद्र गुप्ता, उन्मेश साहू, सुभाष कश्यप, गिरवर कैवर्त्य, सोनू चौहान, हीरामणी साहू, देवमणि साहू के अलावा कवि बलराम राठौर, मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल, डॉ. के के चंद्रा, सुनील शर्मा नील, अमित दुबे, बंशीधर मिश्रा, हिमांशु हिंद, देवेंद्र परिहार, मयंक शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, दाता दीवाना, डिकेश्वर साहू के अलावा अपने तीनों भाई पूर्णानंद वैष्णव, आर्यन वैष्णव एवं पंकज वैष्णव सहित बालको परिवार से मानव संसाधन विभाग से राहुल सिंह, पॉटलाइन विभाग से डिपार्टमेंट हेड निकेत श्रीवास्तव, प्रकांत सिन्हा, मनोज रमैया तथा शिफ्ट सुप्रीटेंडेंट धनेश वर्मा, संतोष साहू, पुनीत पांडे, अनूप तिर्की, जैनेद्र शर्मा, कर्ना वी, सी एच मुरली, शैलेंद्र जायसवाल, रविन्द्र भौमना, अविनाश साहू, संजय खरसन सहित सहकर्मी बंधु रामसहाय पटेल, प्रकाश प्रधान, सीताराम चौहान, संदीप शर्मा, ललित पटेल, उमाशंकर मार्कण्डेय, कृष्णा निर्मलकर, चंद्रहास साहू, अक्षय साहू, सुरेश साहू, कैलाश लहरी, चंदन शर्मा, चिन्ना मंडेला, उमेश पटेल, नितेश साहू, राकेश चंद्रा, ब्रजेश साहू, दिलीप कश्यप, राजेंद्र पाल, अजय यादव, गणेश कंवर, वसीम खान, देवेंद्र लहरे, नवीन निर्मालकर, विष्णु पटेल, रमेश कुमार, शैलेंद्र त्रिपाठी, टिकेंद्र साहू, पुष्पेंद्र जायसवाल, वाशु नरेश, अभिषेक तिवारी, रोशन साहू, रोहित साहू, विक्रम देवांगन, थानेश्वर वर्मा, रवि त्रिपाठी, विनोद देवांगन, अन्नू पांडे, देवेंद्र द्विवेदी, राकेश साहू, शिशिर वैद्य, यशवंत लदेर, संतोष बंजारे, योगेश साहू, गणेश साहू, विनय रामटेके, मुकेश वर्मा, हितेश साहू, ज्ञानेश्वर जायसवाल तथा इंटक यूनियन के महासचिव जयप्रकाश यादव सहित सभी साथियों को दिया जिन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में हर संभव सहयोग प्रदान कर इस मुकाम तक पहुंचाने में अपना विशेष योगदान दिया.
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
