रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ मनचले युवक द्वारा हांथ-बांह पकड़कर छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। छेड़खानी के साथ मनचले युवक द्वारा महिला को समाज और गांव में चरित्रहीन बता कर बेज्जती करने की भी धमकी दिया जाता है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

पीड़िता बताई कि वह कामकाजी महिला है, अपने काम के सिलसिले में पडिगांव जाती है । ग्राम पडिगांव का विषिकेशन साहू पिछले कई दिनों से डयूटी जाने के दौरान पीछा करता है और बीच रास्ते में रोककर हाथ बांह को पकडकर अश्लील बातें कर लज्जित करता है । विषिकेशन बेईज्त्ती कर दुंगा कहकर धमकी देता था, कई बार परिवारवाले उसको बुलाकर समझाईश भी दिये हैं फिर भी नहीं मानता है ।
बीते 20 सितम्बर को सुबह 10.00 बजे लगभग अमलीढोडा पडिगांव चौराहे पर सुनसान देखकर फिर से छेडछाड करने लगा और गांव, समाज में चरित्रहीन है कहकर बदनाम करने की धमकी दिया । जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने की शरण ली है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 509 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी फरार है ,पुलिस का दावा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी ।
- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
