सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर श्री के एल चौहान सहित जिला और नगरपालिका की टीम ने खेलभांठा सारंगढ़ मैदान में शनिवार की सुबह सफाई किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने पुलिस भर्ती को तैयारी कर रहे युवाओं से मिलाकर उनको अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। श्री चौहान ने मैदान के चारो ओर का निरीक्षण किया। इसके साथ साथ कलेक्टर ने तहसीलदार श्री आयुष तिवारी के साथ सरकारी जमीन का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री रामनाथ सिदार, श्री सूरज तिवारी, श्री गोल्डी नायक, अजय बंजारे, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, टी आर महेश्वरी, उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव, सीएमओ श्री राजेश पांडेय, इंजीनियर उत्तम कंवर, खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री आशीष बनर्जी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री बृजेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
