श्री राम आदर्श महाविद्यालय में NSS के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुवा सम्पन्न..
जगन्नाथ बैरागी/संतोष चौहान
रायगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सारंगढ़ के श्री राम आदर्श महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसे अतिथियों, शिक्षकों,छात्रों के साथ कॉलेज स्टॉफ एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति थी। कार्यक्रम शालीनता से मनाया गया एवं छात्रों को स्वामी विवेकानंद के संदेश के साथ युवाओं पर समाज के प्रति दायित्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संक्षेप में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्रों को जानकारी भी दी गयी।

मुख्य अतिथी ठाकुर मोहन सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि देश का बागडौर युवाओं के कंधों पर होनी चाहिए, क्योंकि युवा ही देश के भविष्य हैं और इनके सहयोग और समर्पण ही देश का नवनिर्माण किया जा सकता है।
प्राचार्य श्रीमती अनिता सिंह ने बच्चों को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि
हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 24 सितंबर, सन 1969 ई. को मनाया गया था। जब राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की गई थी। उस समय से हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। आसान शब्दों में कहे तो खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम संचालित करती है। इस संगठन की स्थापना की बात आजादी पूर्व से दिवगंत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से चल रही थी, जिसे अंतिम रूप सन 1969 ई. में दिया गया।आजादी के पश्चात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने डॉ. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में पहली बार स्वैच्छिक आधार पर शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय सेवा आरंभ करने की सिफारिश की।जबकि 24 सितंबर, 1969 को 37 विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत तत्कालीन शिक्षामंत्री डॉ. वी. के. आर.वी. राव ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है “नॉट मी बाउट यू”।राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह काणार्क के सूर्य मंदिर का चक्र है। जिसमें लगे 24 पहिये 24 घंटे का तथा 8 तिल्लियां 8 प्रहर को दर्शाती हैं। प्रतीक चिन्ह के बीच लाल रंग हमारे उत्साह और कार्य करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं।
उक्त कार्य्रकम में मुख्य अतिथि-ठाकुर मोहन सिंह (बन्जारी ) विशिथ्ट अतिथि श्रीमती कल्याण सिंह (सारंगढ) श्री मती अनिता सिंह ,श्री राजेश केशरवानी(अध्यक्ष संचालन समिति) श्रीमती मीना केशरवानी,प्राचार्य महोदय,कार्यक्रम अधिकारी सहस राम साहू, कमल यादव(सहा0प्राध्या0)संजय चंद्रा (सहा0प्राध्या0),भागीरथी यादव(सहा0प्राध्या0)सुश्री कमलेश सदवर्ती (सहा0प्राध्या0)अमित खूँटे (सहा0प्राध्या0)श्रीमती संगीता पटेल (सहा0प्राध्या0) सुश्री प्रियंका सिंह(अध्यक्ष शासी निकाय)महेन्द्र केशरवानी(उपाध्यक्ष शासी निकाय) श्री गोपाल पटेल(डाटा आपरेटर) चेतना सिंह राजपूत (प्रयो0शाला शिक्षक)श्रीमती पूजा सिंह(सहा0ग्रेड-3)श्रीमती अनिता सिंह(अतिथि) तथा विजया सिंह लता प्रियांशा सरिता कुमुदनी सहित समस्त छात्राओं की उपस्थिति रही।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
