रायपुर। कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आपराधिक मामलों में छत्तीसगढ़ की रैंकिंग बढ़ती चली गई। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को भाजपा के कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया।
विधानसभा पटल पर प्रस्तुत लिखित जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि 2021 में अपराध दर जहां आठवां स्थान था, वह वर्ष 2022 में छठवें स्थान पर आ गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ये आंकड़े हत्या, दुष्कर्म, लूट, ठगी और तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को लेकर हैं।

विधानसभा सत्र के चौथे दिन विधायक अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब प्रस्तुत किया कि वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच अलग-अलग अपराधों में क्राइम ग्राफ में उतार-चढ़ाव देखा गया। इसमें मतांतरण के मामले भी शामिल हैं। 2019 से 2023 तक कांग्रेस शासनकाल में हर साल क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश में 2019 से 2023 तक ठगी के 8,702, हत्या के 4,786, महिलाओं से संबंधित 15,511 अपराधिक घटनाओं पर मामला दर्ज किया गया।
साल-दर-साल बढ़ता रहे दुष्कर्म के मामले
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। यहां साल-दर-साल आपराधिक घटनाएं बढ़ती रही। 2019 में 1036, 2020 में 1210, 2021 में 1093, 2022 में 1246 व 2023 में 2365 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। एक अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक प्रदेश में हत्या के 2733 दर्ज हुए।
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
- सारंगढ़ में व्हाट्सएप पर सट्टे का खेल!…22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल और 2200 रुपये जब्त… - September 24, 2026
