सारंगढ़ बिलाईगढ़,/ वरिष्ठ पत्रकार एवं कई अन्य सामाजिक, राजनीतिक दल से जुड़े श्री देवेन्द्र केशरवानी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सरसींवा के शमशान घाट में किया गया, जिसमें उनके रिश्तेदार, मित्र, पत्रकारगण, राजनीतिक दल और अन्य संगठन के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए। श्री देवेन्द्र के जीवन, आचरण, व्यवहार के बारे में वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री के.के. बेहार ने कहा कि दो दिन पहले हमने एकादशी का एक साथ उपवास किया था। वास्तव में वह देवों में इन्द्र था। समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों से उनका समान प्रेम, आपसी भाईचारा का व्यवहार था, उनके जैसा व्यवहारकुशल नेक दिल इंसान मिलना मुश्किल हैं।

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि – देवेंद्र केसरवानी जी को उनके आकस्मिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली, जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक एवं तमाम जिले और प्रदेश के पदाधिकारीयो ने सोशल मीडिया के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। देवेंद्र केसरवानी श्रमजीवी पत्रकार संघ सरसीवां के अध्यक्ष और एक वरिष्ठ पत्रकार थे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और समन्वय के सभी कायल थे। पत्रकारों को एकजुट रखना और पत्रकार हित में हमेशा खड़े रहना जनहित के मुद्दों को निरंतर प्रकाशित करना उनके व्यवहार में था। वह हमेशा हंसमुख रहे और सभी छोटे-बड़े पत्रकार उनका सामान भाव से सम्मान करते थे। उनकी अंत्येष्टि में जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक, सरसीवा से प्रकाश दीवान, राहुल पांडे, राकेश सोनी, रमेश मनहर, इस्माइल खान, मनीष अग्रवाल, नीलकंठ खटकर
भटगांव धर्मेंद्र साहू तहसील अध्यक्ष, सहदेव सिंह सिदार, रूपनारायण सिंह ठाकुर, योगेश केशरवानी, के. पी. पटेल, सुरेश रघु, बसंत सोनी, राजू निराला, बिलाईगढ़ से शैलेंद्र देवांगन तहसील अध्यक्ष, धनेश यादव, योगेश शर्मा, राजकुमार जांगड़े, सारंगढ़ से अरुण निषाद, इंद्रजीत सिंह मेहरा, कमल कांत चौहान आदि पत्रकार साथी शामिल हुए। मृतात्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
*कलेक्टर श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र केशरवानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया*
– कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री देवेन्द्र केशरवानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति अथाह आस्था रखने वाले धार्मिक प्रवृत्ति के देवेन्द्र केशरवानी के आकस्मिक मृत्यु से परिवार, समाज, पत्रकारिता जगत और व्यापारी बंधुओं का संबल टूटा है, जिसका क्षतिपूर्ति कर पाना संभव नहीं है। भगवान श्रीराम, उनकी आत्मा को अपने चरणवृंद में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने का शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि श्री देवेन्द्र केशरवानी का आकस्मिक मृत्यु अयोध्या से श्रीराम जी के दर्शन के बाद लौटते हुए बस में चढ़ते समय फिसल जाने के दुर्घटना से हुआ है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
