सारंगढ़। ग्रामीण अंचल के खिलाडियों क्रिकेट खिलाडियों को उचित प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से ग्राम तेंदुआ मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज युवा नेता एवं सरपंच विक्की विजय पटेल के हाथों रीबन काटकर किया गया। 05 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता मे 32 टीमें आपस मे भिड़ेंगी जिसमे 04 सर्वश्रेष्ठ टीमों के मध्य सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमे अंतिम तीन टीमों को चमचमाटी ट्रॉफी के साथ क्रमशः 13000, 7000 एवं 3000 की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता का दमापन 11 फ़रवरी दिन सोमवार को होगा।

ग्रामीण खिलाड़ियों मे अपार प्रतिभा, बस निखारने की आवश्यकता – विक्की पटेल
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके कई महत्वपूर्ण कायदे और फ़ायदे हैं। यह एक ऐसा खेल है जो खिलाडियों को संघर्ष सिखाने के साथ उनमे नेतृत्व क्षमता को विकसित करने मे मदद करती है। ग्रामीण अंचल में भी बहुत ही औरतिभावन खिलाडी मौजूद हैँ, बस उन्हे सही मार्ग दर्शन एवं प्लेटफार्म पर पहुंचाने की दरकार है, ग्राम तेंदुआ में प्रतिवर्ष निष्पक्ष प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिससे खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के शुभारभ में सरपंच विक्की पटेल ,कमल यादव तारा सिदार दादूलाल ,डिलेस्वर सिदार ,मोहन पटेल ,केशव महाराज, नेहरू बरिहा ,मोतीचंद ,परमेश्वर , सुनील सिदार ,कुमार ,राजेश पटेल ,टिकेश ,अरियन ,मनीष , खेमराज पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
