सारंगढ़ मे मोटरसाइकिल चोर कब आएंगे कानून के गिरफ़्त मे? अब तो मोटरसाइकिल लेकर सारंगढ़ आने से खौफ़ खाने लगे ग्रामीण! सारंगढ़ मे बाइक चोर गिरोह ने नाक मे किया दम, फिर 02 मोटर सायकिल ले उड़े शातिर…
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ जिला के सारंगढ़ अंचल में बाईक चोरी पर कोई भी अंकुश नही लग पा रहा है। बीते दो दिन मे बैको के सामने से दो बाईक की चोरी सिटी कोतवाली क्षेत्र सारंगढ़ से ही हो गई है। नये जिले बनने के बाद से ही बाईक चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई और पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार महात्मा यादव पिता रामचरण यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट उच्चभिट्टी तहसील सारंगढ जिला सारंगढ (छ.ग.) का निवासी है तथा ग्राम पाट का पंचायत सचिव है। उसने बताया कि वह दिनांक 05.02.2024 को सारंगढ की रायगढ रोड में icici बैंक में पंचायत संबंधी चेक जमा करने लगभग 01:00 बजे से 1:25 बजे के बीच बैक में काम करने के बाद बाहर निकला तो मेरा मोटर साईकल CG 13 AN 6279 स्पेलेन्डर प्लस काला कलर को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है । वही अपेक्स बैंक के सामने भी बाईक चोरी की घटना प्रकाश में आई है। रमेश साहू पिता घसिया राम साहू उम्र 30 साल निवासी मनपसार थाना सरसींवा का रहने वाला है । उसने बताया कि वह दिनांक 05.02.2024 को अपने मोटर साइकल फैशन एक्स प्रो क्रमांक CG 13 E 3144 रंग काला से सारंगढ के अपेक्स बैक प्रतापगंज पैसा निकालने आया था सुबह करीब 10:30 बजे में बैक के पास मेरा मोटर साइकल को खडा कर बैंक गया कि पैसा निकाल के वापस आया तो मेरा मोटर साइकल वहां पर नही था आस पास पता तलाश किया नही मिला मेरे मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ ने दोनो की मामले मे अलग अलग जुर्म दर्ज कर चोर की पतासाजी मे जुट गई है।
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
