रायपुर। प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
प्रदेश भर में बुधवार को सोनहत सबसे ठंडा रहा। सोनहत का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। उत्तर से लगातार ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी रहा। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। इन दिनों शहरी क्षेत्रों में ठंड काफी कम हो गई है। हालांकि ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव बना हुआ है। ठंड नहीं पड़ने से गर्म कपड़ों का कारोबार ठंडा पड़ गया है और बहुत से क्षेत्रों में स्टाल भी बंद होने लगे हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा
बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही बिलासपुर का न्यूनतम तापमान भी 17.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
