सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री के एल चौहान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला स्तरीय खेल उत्सव के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री चौहान ने नन्हे विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें पुरस्कृत किया और उन्हें उद्बोधित कर जीत हार से परे रहकर एक अच्छे और अनुशासित खेल प्रदर्शन करने की बात कही। इस जिला स्तरीय खेल आयोजन में मिडिल स्कूल के छात्रों ने जहां उम्दा खेल का प्रदर्शन किया वहीं जिला कलेक्टर का उनके बीच पहुंचने से उनके आत्मविश्वास और मनोबल में बढ़ोतरी हुआ। बच्चे कलेक्टर को अपने बीच पाकर गदगद हो गए और वही जिला कलेक्टर ने सारे बच्चों से आत्मीय ढंग से मुलाकात करते हुए उन्हें मोटिवेट किया। बच्चों ने बहुत ही सहजता से उनके साथ तस्वीरें ली जो पूरे कार्यक्रम में एक सरल सहज आधिकारिक छवि के रूप में जाने जाते हैं। कलेक्टर श्री चौहान का खेल के प्रति संवेदनशीलता और नन्हे बच्चों को हर घड़ी निरंतर मुस्कुराते हुए मोटिवेट करना, एक खिलाड़ी को मैदान में दूसरे खिलाड़ी की ओर से हौसला अफजाई करने का अवसर था। जिले के क्रीड़ा अधिकारियों, पत्रकारों और गणमान्य जन भी जिला कलेक्टर से सौजन्य भेंट किया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री चौहान के आगमन पर जिला पंचायत नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान,जिला शिक्षा अधिकारी एसएन भगत, बीईओ बरमकेला श्री नरेश चौहान, बीईओ सारंगढ़ श्री रेशम लाल कोसले, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद यादव, जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी फकीरा यादव ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में आत्मानंद स्कूल के छात्र – छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री के एल चौहान ने खेल प्रशिक्षक, नन्हे खिलाड़ियों, मीडिया और गणमान्य जन का अभिवादन करते हुए कहा कि प्यारे बच्चों, यह खेल आपको अन्य छात्रों से अलग बनाते हैं। शिक्षा और खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है खेल में हार भी होती है और जीत भी होती है। हार जीत से परे रहकर खेल को पूरी तन्मयता लगन और अनुशासित रूप से खेलना आपको उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाता है। खेल से शरीर व मन सभी स्वस्थ रहते हैं। आप सभी खिलाड़ियों ने संकुल स्तर से लेकर जिला स्तर तक कड़ी मेहनत की है। विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और जो जीत नहीं सके हैं वह और कड़ी मेहनत करें, खिलाड़ियों के साथ इन्हें यहां तक पहुंचने वाले और उनके पीछे इन्हें शिक्षा देने वाले समस्त खेल प्रशिक्षकों को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं। पर्दे के पीछे आपकी कड़ी मेहनत इन खिलाड़ियों को निखारता है। एक सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग और उससे जुड़ा समस्त क्रीड़ा प्रभारी और खेल प्रशिक्षक बधाई के पात्र हैं। मंच के सम्मुख बरमकेला और सारंगढ़ विकासखंड के मध्य रस्साकसी का संघर्षपूर्ण मुकाबला छात्राओं के बीच देखने को मिला। थ्री बेस्ट में प्रथम बार बरमकेला, द्वितीय बार सारंगढ़ और तीसरी बार में पुनः सारंगढ़ ने जीत हासिल की। पूरे खेल में सारंगढ़ ब्लॉक का दबदबा रहा, वहीं बरमकेला बिलाईगढ़, भटगांव सरसीवा कोसीर संकुल व ब्लॉकों से चयनित मिडिल स्कूल के छात्र – छात्राओं ने कबड्डी खो-खो एल, रस्साकशी, दौड़, जलेबी दौड़ जैसे विधाओं में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने लंबे समय तक विजयी खिलाड़ियों को कप शील्ड और मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी फकीरा यादव ने सभी को सह्रदय आभार व्यक्त किया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
