रायगढ़। जिले में लगातार अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। सड़क हादसे, मर्डर, चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। आज सुबह से ही सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पहले तमनार में अनियंत्रित टेलर से दबकर एक महिला की मौत हुई है तो वहीं दूसरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के टारपाली गांव से सामने आया है जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची है जहां लोगों को समझाइश देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना आज सुबह करीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम रूप राम यादव पिता साहनी यादव उम्र लगभग 62 वर्ष निवासी पतरापाली (पूर्व) का बताया जा रहा है। जो सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था तभी बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार–
मिली जानकारी के अनुसार घटना कार्य ट्रैक्टर वाहन टपाली का ही होना बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस समझाइश दे रही है।




