सारंगढ़: “जाति-पाति पूछे न कोई,
हरि को भजै सो हरि का होई” का संदेश पूरे देश में देने वाले जाति- पाति , छुआछूत से बढ़कर सभी को भक्ति मार्ग दिखाने वाले आदि जगतगुरु श्री रामानन्दाचार्य जी की जयंति 02 फ़रवरी को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा।

विदित हो स्वामी रामानंद ने हिंदू धर्म को संगठित और व्यवस्थित करने के अथक प्रयास किए। उन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय को पुनर्गठित किया तथा वैष्णव साधुओं को उनका आत्मसम्मान दिलाया। रामानंद वैष्णव भक्तिधारा के महान संत हैं। सोचें जिनके शिष्य संत कबीर और रविदास जैसे संत रहे हों तो वे कितने महान रहे होंगे। इसलिए प्रत्येक वर्ष माघ माह की सप्तमी तिथि को पुरा भारतवर्ष रामानन्दाचार्य जयंति मनाता है।

खम्हारडीह में आएंगे राष्ट्रीय महासचिव –
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम खन्हारडीह में वैष्णव समाज द्वारा मनाया जाएगा। जिसमें वैष्णव के शिरोमणी राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव जी का आगमन भी होना तय है, जिनके स्वागत के लिए सारंगढ़, कोसीर,सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़ के वैष्णव पदाधिकारियों का आगमन सारंगढ़ के खम्हारडीह में होगा, श्री रामानन्दाचार्य जयंति को लेकर पूरे जिले के वैष्णव बंधुओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
