सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपोरा, दोमुहानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर स्थल पर ही 03 पोकलेन मशीन और अन्य 06 वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक ग्राम पंचायत सरपंच दोमुहानी के सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर श्री चौहान के निर्देश पर किया जाएगा। जांच टीम में खनि अधिकारी एच डी भारद्वाज, दीपक पटेल अनुराग नंद शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
