गुजरात के वड़ोदरा शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल चार महिलाओं ने बीच सड़क पर अपने कपड़े उतारकर तमाशा शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को कपड़े पहनाकर गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कारेलीबाग थाना क्षेत्र का है, जहां स्थानीय लोगों ने चार युवतियों को लॉन्ड्री की दुकान से पैसे चोरी करते हुए पकड़ा लिया। इसके बाद भीड़ ने लड़कियों को पीटना शुरू कर दिया। जमकर पीटाई होते देख चारों लड़कियों ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ गई।
मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवतियों को कपड़े पहनाकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस टीम ने चारो युवतियों के पास से 9300 रुपए भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस चारों युवतियों से पूछताछ कर रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
