बिहार में सियासी भूचाल के बीच भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जानिए पूरा अपडेट..

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और पार्टी से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बघेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।

यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गई है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने के संकेत मिल रहे हैं।कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दोनों पश्चिम बंगाल में है। यह इस महीने के अंत में बिहार में प्रवेश करेगी।
यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
