छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू कर दी है। इस योजना के मार्फत पीडीएस में पारदर्शीता मुख्यमंत्री साय ने पीडीएस प्रणाली से संबंधित सुधारों के बारे में कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कारगर, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें हितग्राहियों को अपनी पसंद की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किये गए ट्वीट में लिखा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कारगर, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना प्रारंभ की गई है।इसके अंतर्गत हितग्राहियों को अपने पसंद की किसी भी राशन दुकान से सामग्री प्राप्त करने की सुविधा है।
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 36 लाख से अधिक नवीन गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विशेष अभियान संचालित करते हुए उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं की सेहत, सुविधा और स्वाभिमान की स्थिति में बहुत सुधार आया है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
