घर से ट्यूश्न पढ़ने जा रही कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय छात्रा का बाइक सवार दो आरोपितों ने अपहरण कर लिया। आरोपित छात्रा को हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल में लेकर पहुंचे।
जहां होटल संचालक की सह से एक आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस होटल मालिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। नाबालिग की मेडिकल जांच करा ली गई है।
बच्ची के साथ छेड़खानी करता था विकास
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला छज्जूपुरा में जाती है। पिछले एक माह से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर का विकास पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता आ रहा है। पुत्री ने इसकी जानकारी स्वजन को भी दी थी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपित के स्वजन से शिकायत की थी।
22 जनवरी को पुत्री घर से ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में विकास व उसके गांव के अर्जुन ने पुत्री को रोक लिया। आरोपित जबरन पुत्री को बाइक पर बैठाकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित ओयो होटल में पहुंचे। जहां आरोपितों ने संचालक हाफिजपुर क्षेत्र के गांव शाहउद्दीन नगर उर्फ साहउद्दीपुर के विपिन की सह पर होटल में कमरा ले लिया। कमरे में ले जाकर आरोपित विकास ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
डरी-सहमी पुत्री ने घरवालों से सुनाई आपबीती
इसके बाद पुत्री को धमकी देकर डराया-धमकाया। होटल से निकलने के बाद डरी-सहमी पुत्री घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर स्वजन के होश उड़ गए। पहले तो लोक लाज के कारण स्वजन ने किसी से शिकायत नहीं की। मगर, मंगलवार पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुत्री की मेडिकल जांच कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित विकास व होटल संचालक विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026
- सारंगढ़:कलमा बैराज के गेट 16 जून से खुलेंगे, महानदी किनारे जाने पर सख्त चेतावनी… - June 15, 2026

