22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। इस दिन श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई, जिसका गवाह पूरा विश्व बना। देशवासियों के लिए ये पल बेहद ऐतिहासिक था, जो सालों तक याद रहेगा।
रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन भी दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

अब प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसे जानकर हर किसी को हैरानी हो रही है। हर कोई हैरान है कि भला ये आज के समय में कैसे हो सकता है। इसे देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि रामलला के दर्शन करने को हनुमान स्वयं पधारे हैं।
दरअसल, राम मंदिर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि एक बंदर बाहर से आकर सीधे गर्भगृह में घुस गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे ये सोचकर रोकना चाहा कि कहीं वो किसी को नुकसान ना पहुंचा दे। मगर हैरानी की बात है कि बंदर ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया और वो सीधे गर्भगृह से बाहर की ओर निकल आया।
अब खुद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसे लेकर बयान सामने आया है, जिसमें इस बंदर को साक्षात भगवान हनुमान का रूप बताया जा रहा है। ट्रस्ट ने एक बयान जारी किया और कहा कि आज श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन। आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा।
बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया। द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
