छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 48 वर्षीय गौशाला कर्मचारी की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात कवर्धा शहर के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब साधराम यादव साइकिल से अपने गांव लालपुर जा रहे थे।
उन्होंने कहा, ”कवर्धा शहर की एक गौशाला में दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे यादव का शव रविवार सुबह मिला। उनका गला काटा गया था। निवासियों के बयान और मोबाइल फोन से मिली जानकारी सहित तकनीकी सूचना के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।”
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुफियान कुरैशी (21), इदरीस खान (27), अयाज खान (18), महताब खान (22) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
