आतंकवाद पर कई फिल्में बनी हैं. वहीं अब एक और फिल्म आ गई है, जिसकी पहली झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, यामी गौतम की अगली बार पॉलीटिकल ड्रामा आर्टिकल 370 का टीजर सामने आ गया है, जो 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
टीज़र को शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा, एक देश एक संविधान. आर्टिकल 370 टीजर आ गया है, जो 23 फरवरी को सिनेमाघऱों में आएगी.

सामने आए टीज़र में यामी दमदार अवतार में नजर आ रही हैं, जो कहती नजर आ रही हैं कि कश्मीर में आतंकवाद आजादी की मांग करने वाले लोगों का प्रॉडक्ट नहीं है, बल्कि यह भ्रष्ट राजनेताओं द्वारा बनाया और चलाया गया एक बिजनेस है.
टीजर में यह दावा करती हुई वह नजर आ रही हैं कि जब तक जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस नहीं लिया जाता तब तक अपराधियों को पकड़ा नहीं जा सकता. अंत में यामी गौतम के चेहरे पर खून लगा हुआ है और वह किसी पर बंदूक ताने हुए नजर आ रही हैं.
बता दें 35 साल की यामी गौतम आखिरी बार चोर निकल के भागा और ओएमजी 2 में नजर आई थीं. वहीं इससे पहले वह काबिल, अ थर्सडे, सनम रे और उड़ी द सर्जिकल स्ट्राइक में दिखी थीं. वहीं साल 2021 में एक्ट्रेस की डायरेक्टर आदित्य धर से शादी काफी चर्चा में रही थी, जिसका कारण उनकी सिंपल लुक था.
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
