अनुपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अर्धनग्न हालत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। शव की हालत देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देने वाले को 30 इनाम देने की घोषणा की है।

यह पूरा मामला अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है। जहां एक गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। वहीं प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी मिले है। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकती है। इधर, मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ADGP शहडोल पुलिस जोन डीसी सागर ने भी मौके का मुआयना किया है।
ADGP ने इस घटना के संबंध में जानकारी देने वाले को 30 हजार के इनाम की घोषणा की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
