नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। पूरे देश के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया और चमकाया जा रहा है। तो वहीं कई राज्यों के की सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपना अपना योगदान दिया है। इस बीच केंद्र की सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
