रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम बड़ा ऐलान करते हुए 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी दे दी है। सीएम ने कहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी शासकीय कार्यालय दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे।

बता दें कि इसके पहले केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को भी आधे दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद आज ही प्रदेश सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान कर दिया है। इसके पहले प्रदेश भर में कर्मचारी 22 तारीख का अवकाश की मांग सीएम को पत्र लिखकर कर चुके थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
