छत्तीसगढ़ के किसान चिंता न करें, उनको उनका वाजिब हक मिलेगा.. राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को मिलेगी: उपमुख्यमंत्री साव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि किसानों को मिलेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसान चिंता न करें। उनको उनका वाजिब हक मिलेगा।
डिप्टी सीएम के बयान से किसानों को राहत मिलेगी।
सोमवार को बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में संभागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह के बाद डिप्टी सीएम साव मुंगेली जिले के जरहागांव में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने जरहागांव पहुंचे। जरहागांव स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद मीडिया से डिप्टी सीएम साव ने चर्चा की। यह पूछे जाने पर कि किसानों को बीते वर्ष धान बेचने के एवज में राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि नहीं मिल पाई है। विधानसभा चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण राज्य सरकार ने किसानों के बैंक खाते में किस्त की राशि जमा नहीं की। सवाल उठा कि क्या भाजपा सरकार किसानों के हित में चौथी किस्त की राशि देने का निर्णय लेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों को चिंता करने की बात नहीं है। उनको उनका वाजिब हक मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन से किसी का हक समाप्त नहीं हो जाता। किसानों को हमारी सरकार उनके हक की राशि निश्चित रूप से देगी।
प्रति एकड़ 2,500 क्विटंल में खरीद रही थी सरकार
कांग्रेस सरकार बीते पांच वर्ष तक किसानों का धान प्रति एकड़ 2,500 रुपये में धान खरीद रही थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना की शुरुआत की थी। न्याय योजना के तहत किसानों को चार किस्तों में बोनस की राशि का भुगतान किया जा रहा था। बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को चौथी और अंतिम किस्त की राशि नहीं मिल पाई है। डिप्टी सीएम के इस बयान से प्रदेशभर के किसानों को राहत मिलेगी।
- गोमर्डा अभ्यारण मल्दा (ब) मे वन्यजीव शांभर की मौत..वाहन की टक्कर से मौत की आशंका..! - December 14, 2025
- रायगढ़ पुलिस का सघन यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर कार्रवाई के साथ हेलमेट वितरण… - December 14, 2025
- 14 Decmber 2025: वृषभ वालों के करियर के लिए खास होगा आज का दिन, पढ़ें अन्य का हाल.. - December 14, 2025

