छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दल पर हमले में कथित तौर पर शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
इस नक्सली हमले में एक अधिकारी की मृत्यु हो गई थी तथा एक अन्य जवान घायल हो गया था।
संवाददाता के अनुसार पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तीनों नक्सलियों को रविवार (सात जनवरी) को जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पांडुमेटा पहाड़ियों से गिरफ्तार किया गया।
उसने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और उस दल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
उसने बताया कि ये जवान जब पांडुमेटा पहाड़ियों के करीब थे तब उन्होंने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों– मडकम हांडा (35), मिडियम पोडिया (38) और कोरसा धुरवा (21) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों जगरगुंडा क्षेत्र में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।
अधिकारियों ने बताया, “गिरफ्तार नक्सली 17 दिसंबर को सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के एक दल पर हुए हमले में शामिल थे। हमले में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की मौत हो गई थी और एक आरक्षक गोली लगने से घायल हो गया था।” उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ, घटना से जुड़े चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
