राम नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति और हर्षोन्माद से सराबोर है. 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों में अपार उत्साह है.
हर तरफ राम-नाम का जप हो रहा है और मंदिर के निर्माण का हर पल एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है.

इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने रामभक्तों के दिलों को छू लिया है. एक फोटोग्राफर ने समुद्र के किनारे एक छोटे से बांध और भगवान श्री राम की एक छोटी सी तस्वीर की मदद से ऐसी अद्भुत तस्वीर तैयार की है, जिसे देखकर लगता है मानो प्रभु श्री राम हवा में उड़ते हुए लंकापति रावण पर निशाना लगे रहे हैं.
तस्वीर में भगवान राम अपने हाथों में धनुष-बाण लिए हुए हैं. उनके पीछे सूरज का प्रकाश इस तरह पड़ रहा है कि उनकी तस्वीर और भी मनमोहक हो गई है. तस्वीर के नीचे बहता हुआ समुद्र और किनारे का बांध इस दृश्य को और भी प्राकृतिक और आकर्षक बना रहे हैं.
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
