सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2024/भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन किया है। इस सूची में जिन मतदाताओं का नाम विलोपित है या सुधार या नाम जुड़वाना है, वो 22 जनवरी 2024 तक करवा सकते हैं। नये मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं वो भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इस अवधि में स्कूल, कालेज सहित जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार समस्त मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति की संपूर्ण अवधि में कार्यालयीन समयावधि के दौरान अभिहित अधिकारी को मतदान केन्द्रों में अनिर्वाय रूप से उपस्थित रहने निर्देशित किया है। पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त होने वाले फार्म (6,7,8) की जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में अथवा बीएलओ को बीएलओ एप में डिजिटाईजेशन के लिए उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
