केपटाउन। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रविवार से शुरू होने वाले एसए20 लीग के लिए चोटिल राशिद खान की जगह एमआई केपटाउन का कप्तान नियुक्त किया गया है। एमआई केपटाउन ने पहले अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद को अपना कप्तान नियुक्त किया था लेकिन वह चोट से नहीं उबर पाए हैं।

इस फ्रेंचाइजी ने मीडिया को जारी बयान में कहा,‘‘राशिद खान अभी चोट से उबर रहे हैं और खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। एमआई केपटाउन उनके शीघ्र फिट होने की कामना करता है।’’ राशिद खान को भारत के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके इसमें खेलने की संभावना नहीं है। इस बीच एमआई अमीरात ने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरण को आईएलटी20 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया।
बता दें कि ITL20 लीग की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। एमआई अमीरात अपना पहला मुकाबला दुबई कैपिट्ल्स के साथ 20 जनवरी को खेलेगी। 21 जनवरी को दूसरे मुकाबले में गल्फ जायंट्स से आमना-सामना होगा। 23 जनवरी को तीसरा मुकाबला खेली। 26 जनवरी को चौथे मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स के साथ दो-दो हाथ करेगी।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
