नागरिकता संशोधन कानून लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियम को अधिसचित किया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार साल बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले यानी राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएए को मंजूरी मिल सकती है। जिससे पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सके।
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
सरकारी अधिकारी ने आगे कहा कि सीएए के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है। जिसमें आवेदकों को अपना साल बताना होगा। जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। सरकारी अफसर ने कहा कि आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे।
क्या है सीएए?
CAA के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 के पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए इन तीन देशों से आए विस्थापितों को कोई दस्तावेज देने की भी जरूरत नहीं है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
