आखिर क्यों हो रहा है अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को ही, बन रहे कई शुभ योग, 84 सेकंड का सबसे अच्छा मुहूर्त, पढ़िए…

IMG-20240103-WA0000.jpg

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान होने वाले हैं। जिसके लिए 22 जनवरी 2024 का दिन चुना गया है।
इस शुभ दिन पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का अति शुभ मुहूर्त रहेगा (22 January 2024 Ayodhya Ram Mandir)। जो दोपहर 12:29:08 से शुरू होकर 12:30:32 तक रहेगा (22 January 2024 Tithi)। रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के बाद महापूजा और महा आरती होगी (22 January 2024 Panchang)। यहां आप जानेंगे अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के लिए 22 जनवरी का दिन क्यों चुना गया है।

22 जनवरी 2024 अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समय

अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक का समय रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति शुभ मुहूर्त चुना गया है।

पंचांग अनुसार 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तथि है। नक्षत्र मृगशिरा और योग ब्रह्म सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक इसके बाद इंद्र योग लग जाएगा।

22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त

22 जनवरी को तीन शुभ योग रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग। ये तीनों ही योग किसी भी शुभ काम को संपन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है इन योगों में कोई भी कार्य करने से सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
अमृत सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
रवि योग 04:58 ए एम, जनवरी 23 से 07:13 ए एम, जनवरी 23

22 जनवरी को क्या है

22 जनवरी को कर्म द्वादशी भी है। ये द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुआ का अवतार लिया था। धर्म ग्रंथों अनुसार इस दिन श्री हरि विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इसलिए राम मंदिर के उद्घाटन के लिए ये दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Recent Posts