छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी 2024 से आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की फाइल और प्रोजेक्ट छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएंगी।
प्रायोगिक-प्रोजेक्ट और थ्योरी परीक्षाओं के लिए पासिंग मार्क जरूरी है। इनके अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि कुछ स्कूलों द्वारा समय पर माशिमं को परीक्षा के रिकार्ड नहीं भेजे जाते, इससे बोर्ड का परिणाम प्रभावित होता है और बोर्ड को उनके परिणाम रोकने पड़ते हैं। इन सबको देखते हुए स्कूलों को माशिमं ने छह माह तक रिकार्ड रखने के निदेश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नियमित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगी। इस वर्ष बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में हो सकती हैं। हालांकि अभी अधिकृत सूचना नहीं आई है। पिछले कई सालों से मार्च के एक से पांच तारीख के बीच से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
