नागपुर में कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस हैं तैयार हम…नागपुर की यह रैली देश में परिवर्तन का शंखनाद – अरुण मालाकार

सारंगढ़/ 28 दिसंबर को कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस नागपुर में होगी। कांग्रेस की विशाल रैली है तैयार हम
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है। राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्य कर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिये जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही है। देश के आजादी के लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योग दान है। जनसमस्याओं को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर है तैयार हम। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा दी गई है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस नेताओं की नागपुर पहुंचने और कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

