अल्लू अर्जुन और एटली साउथ फिल्म इडंस्ट्री के बड़े नामों में से हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है। एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जवान’ के निर्देशक और ‘पुष्पा’ के अभिनेता जल्द ही एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल
एटली तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों के हिट होने का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यही वजह है कि कई सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम करने में रुचि व्यक्त कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार एटली अपने अगले निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के साथ खास चर्चा कर रहे हैं। यह फिल्म 2024 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को पहले कभी न देखे गए अवतार में पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी।
अगले महीने हो सकता है एलान
सूत्र ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि एटली और अल्लू अर्जुन पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एटली 2024 की आखिरी तिमाही में अपनी अगली फिल्म की शुरुआत करना चाह रहे हैं। ये तारीखें अल्लू अर्जुन के साथ मेल भी खा रही हैं। दोनों एक कॉमर्शियल मनोरंजक फिल्म के लिए सहमत हुए हैं। फिलहाल इस फिल्म की घोषणा के लिए कुछ समझौतों और अन्य पहलुओं को बातचीत चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2024 के अंत तक इसक फिल्म का एलान हो सकता है।
पुष्पा 2 में दिखेंगे अल्लू
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन अर्जुन ‘पुष्पा 2’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का पूरे देश को लंबे समय से इंतजार है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई रिलीज हुई पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे त्रिविक्रम के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी काम कर रहे हैं।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
