बिलासपुर। शराबी पति ने शुक्रवार की देर रात अपनी पत्नी से गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान वृद्ध मां बेटे को समझाइश देकर शांत कराने लगी। तब बेटे ने उल्टा अपनी से धक्का मुक्की करते हुए उनका गला दबा दिया। इस बीच पोते व बहू ने बीच बचाव किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी चंद्राबाई जैसवानी पति स्व. धरमदास घर में बहू बेटे के साथ रहती हैं। बेटा संतोष जैसवानी प्राइवेट काम करता है। शुक्रवार की रात संतोष घर नहीं आया था। रात करीब एक बजे वह घर पहुंचा, तब शराब के नशे में था। इस दौरान वह अपनी पत्नी ज्योति जैसवानी के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहा था।

देर रात बेटे की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां चंद्राबाई की नींद खुल गई। उन्होंने आधी रात बेटे की हरकतों को देखकर समझाइश देने लगीं। इससे नाराज होकर बेटा संतोष तैस में आ गया। अपनी पत्नी से विवाद छाेडकर मां के साथ भिड़ गया। इस दौरान समझाइश देने पर अपनी मां को तू कौन होती है हमारे बीच आने वाली कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबा दिया। फिर उन्हें पलंग में गिरा दिया। इससे उनके हाथ की कलाई, कोहनी व पसली में चोटे आई। अपने पिता की हरकतों को देखकर प्रिंस जैसवानी, मयंक जैसवानी व पत्नी ज्योति ने बीच-बचाव कर संतोष को अलग किया। इस घटना के बाद अपने बेटे की करतूतों से आहत मां चंद्राबाई रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। उनका मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपित संतोष के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
